Category Archives:  Spiritual

हनुमान जी के पूरे शरीर पर क्यों लगाया जाता है सिन्दूर, एक रोचक तथ्य | जानिए..

Dec 18 2018

Posted By:  Sandeep

हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है | भारत में शायद ही ऐसा कोई कोना हो जिसमे रामभक्त हनुमान जी का कोई मंदिर ना बना हो | क्योंकि बजरंगबली घर में सुख शांति तो लाते ही है | लेकिन इसके साथ ही यह बल और बुद्धि भी मनुष्य को प्रदान करते है | क्या आप जानते है की ज्ञान और गुणों के भण्डार हनुमान जी को सिन्दूर क्यों लगाया जाता है | आज हम आपको यही बताने वाले है |


रामायण में इस बात को विस्तार से बताया गया है | हालाँकि तुलसीदास जी ने रामायण का उत्तरकांड नहीं लिखा | इसका वर्णन सिर्फ हमें वाल्मीकि द्वारा लिखी गयी कृति सम्पूर्ण रामायण में ही मिलता है | दोस्तों, तो आईये आज हम आपको बताते है की हनुमान जी को सिंदूर क्यों लगाया जाता है |

ऐसा कहा जाता है की एक बार माता सीता अपने कक्ष में सोलह सिंगार कर रही थी | तभी अचानक उनकी दासी ने उनको आकर कहा की रामभक्त हनुमान आपके दर्शनों के अभिलाषी है | माता सीता ने उन्हें कक्ष में ले आने को कहा | उस समय माता सीता सिंदूर अपने माथे पर लगा रही थी | 

हनुमान जी ने उनसे पूछ लिया की माता इससे क्या होता है | उन्होंने जवाब दिया की यदि मैं इसे मेरे सिर पर लगाउंगी तो तुम्हारे प्रभु श्री राम की आयु में वृद्धि होगी | इसे सुनकर हनुमान जी वहां से चले गये | कुछ ही समय में प्रभु श्री राम माँ सीता सहित दरबार में चले गये | 



वहां प्रभु राम ने देखा की सब मंत्री और बंधू इस सभा में उपस्थित है | लेकिन हनुमान जी वहां पर नहीं है | उन्होंने अपने सैनिको को आदेश दिया की जहाँ कहीं भी हो पवनपुत्र को बुलाया जाये | कुछ समय बाद सभा में पवनपुत्र हनुमान जी आ गये | पवनपुत्र को देखकर सारे मंत्री गण और स्वयं भगवान श्री राम अपनी नजरे नहीं हटा सके | 

दरअसल, हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाया हुआ था | जिसे देखकर सभी लोग अचिंभित है | प्रभु श्री राम ने पवनपुत्र से पुछा उन्होंने यह क्या हाल बनाया हुआ है | हनुमान जी ने विनम्रभाव से कहा की माता सीता ने ही मुझे ऐसा करने को प्रेरित किया था | उन्होंने कहा की एक चुटकी भर सिन्दूर से आपकी आयु में वृद्धि होती है तो मैंने सोचा की क्यों ना अपने पूरे बदन को सिन्दूर से रंगा जाये | 


उनके इस जवाब से सभी सभागण सन्न रह गये | इस पर भगवान श्री राम ने हनुमान जी को वरदान दिया की आज से जो कोई भी व्यक्ति आपको सिन्दूर लगायेगा | उसकी सारी पीड़ाएँ स्वतः ही समाप्त हो जायेगी | इसलिए हनुमान जी को सिन्दूर लगाया जाता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर